फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आठ लाख की लागत से बनेंगी 16 आईसीटी लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन स्तर से बेसिक शिक्षा व्यवस्था को हाईटेक करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस दिशा में 16 ब्लाॅक संसाधन केंद्रों में आईसीटी लैब (इंफारमेशन कम्युनिकेशन टेक्नालॉजी) बनाई जाएगी। इनको बनाने के लिए आठ लाख रुपये प्राप्त हो गए हैं। सभी 16 ब्लॉकों पर एक-एक लैब बनाई जाएगी। एक लैब के निर्माण पर 50 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 1862 परिषदीय स्कूल हैं। सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पढ़ाई के बेहतर माहौल और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर केंद्र सरकार के सहयोग से आईसीटी (इंफारमेशन कम्युनिकेशन टेक्नालॉजी) लैब की स्थापना होगी। जिसके तहत यहां पर ब्लॉक स्तर पर होने वाले सभी कामकाज की ऑनलाइन रिपोर्टिंग विभाग को जाएगी। साथ ही यहां से स्कूलों में चल रही स्मार्ट क्लास का भी संचालन किया जा सकेगा। इसके लिए चयनित 15 ब्लाॅक व नगर क्षेत्र में स्थित बीआरसी को एक कमरे में सेटअप तैयार करने के लिए 50-50 हजार की धनराशि भी जारी की गई है। इससे लैब के लिए फर्नीचर और सीसीटीवी खरीदा जाएगा। आईसीटी लैब में कंप्यूटर, यूपीएस, इलेक्ट्रॉनिक पैनल, बैटरी, इनबिल्ट माइक्रोफोन सहित एचडी वेब कैमरा, मल्टी फंक्शन प्रिंटर सहित अन्य उपकरण शामिल होंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि आईसीटी लैब बनाने के लिए जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें