भाजपा सांसद डॉ. भोलासिंह ने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कालेधन व भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी गई लड़ाई को धार देने की अपील की है। उन्होंने 500 व एक हजार रुपये के नोट बंद करने के सरकार के निर्णय के भी पहुलओं की विस्तार से जानकारी दी। डॉ. भोला सिंह ने कहा कि इस निर्णय से देश के सुखद भविष्य के लिए यह कड़ा कदम उठाया गया है।
अनूपशहर क्षेत्र के शत-प्रतिशत दलित आबादी वाले गांव रूढ़ बांगर में सांसद निधि से बनी सीसी रोड के लोकार्पण के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. भोलासिंह ने यह विचार व्यक्त किये। उपाध्यक्ष क्षेत्र समिति संजय शर्मा, पूर्व विधायक चौधरी होसियार सिंह, आशीष वत्स, सीपी सिंह, मुनेश शर्मा, देवेंद्र सिंह लोधी, भूपेंद्र लोधी, हरिप्रकाश, राजू गर्ग, पूरन सिंह पूर्व प्रधान आदि मौजूद रहे।