फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्कूल से घर लौट रहे बच्चे पर बंदर ने किया हमला, जख्मी

विज्ञापन
गुलावठी सीएचसी में बंदर काटने का निशान दिखाती इबादुर की मां। संवाद
विज्ञापन
गुलावठी। नगर में पिछले काफी समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है। शुक्रवार को स्कूल से घर लौट रहे एक बच्चे पर बंदर ने हमला कर दिया। मोहल्ला पीर खां निवासी राशिद ने बताया कि बेटा इबादुर (8) शुक्रवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में एक बंदर ने हमला कर दिया। उसके कान, हाथ समेत दो से तीन जगह काट लिया। बेटे के शोर मचाने पर राहगीरों ने बंदर को भगाया। हमले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर एआरवी लगवाई।
इसके बाद उसे बुलंदशहर के लिए रेफर कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. पवन मावी ने बताया कि बंदर के हमले में जख्मी इबादुर को लेकर परिजन आए थे। उसे एआरवी लगा दी गई। अन्य परामर्श के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें