फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: घर में सो रही महिला के साथ छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि 30 अगस्त की रात करीब 12.30 बजे वह अपनी बेटियों के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान गांव निवासी एक युवक उनके घर में घुस आया और छेड़छाड़ करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। जब उनकी आंख खुली तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। आरोप है कि उन्होंने 31 अगस्त को ही पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
इसके बाद छह सितंबर को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और थाने से रिश्वत लेकर छोड़ दिया। अब एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331 (4), 76 और 351 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें