डीएवी कॉलेज के मैदान में लगे मोदी फेस्ट का रविवार को समापन हो गया। इसमें युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व हरियाणा प्रदेश प्रभारी पंकज चौधरी और प्रदेश प्रभारी बलकार सिंह मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे।
बलकार सिंह ने कहा कि मोदी फेस्ट जनता को प्रधानमंत्री की योजनाओं से जोड़ने का माध्यम बनेगा। मोदी फेस्ट के माध्यम से जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे कार्यों को अवगत करवाया जा रहा है। मोदी फेस्ट प्रदेश संयोजक एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र चौधरी ने कहा कि मेले के माध्यम से भाजपा की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।
युवा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि मोदी फेस्ट में हम जन समस्याएं सुनकर उनका समाधान करते हैं और योजनाओं को किस प्रकार उपयोग में लाया जाए। इसके बारे जानकारी दे रहे हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने लक्की ड्रॉ निकालकर उपहार स्वरूप विजेताओं को एलईडी प्रकाश बल्ब का वितरण किया।
जिला महामंत्री नेमपाल सिंह, तरसेराम गुर्जर, वरुण मोहन शर्मा, सचिन त्यागी, मुकेश शर्मा, गौरव पुंडीर, वरुण आदि रहे।