बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया रविवार को संपन्न हो गई। वहीं, अब कॉलेजों में प्रवेश के लिए तैयारी तेज हो गई। जिले में 28 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश होने हैं।
स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए रविवार को अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन कराएं। इस बार प्रवेश के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 13 मई से शुरू हो गई थी। ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए छात्र-छात्राओं को 30 जून तक का समय दिया था। इसके बाद 13 जुलाई व फिर 20 जुलाई तक का समय पंजीकरण के लिए दिया था, जो रविवार को पूरा हो गया।
स्नातक प्रथम वर्ष में बीए, बीकॉम, बीएससी और बीएससी एजी सहित ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश के लिए कॉलेजों में अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे। इस बार कॉलेज की ओर से मेरिट तैयार की जाएगी। पहली मेरिट हाई हो सकती है। प्रवेश के लिए सबसे अधिक पंजीकरण राजकीय और एडेड कॉलेजों में हुए हैं। डीएवी पीजी कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि प्रवेश के लिए जिले के 78 कॉलेजों में 28 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश होंगे। इन पर प्रवेश करने और मेरिट बनाने संबंधित निर्देश सीसीएसयू की ओर से जारी किए जाने का इंतजार है।
-
कॉलेजों में विषयवार सीटों की संख्या
बीए - बीकॉम - गणित - बायो - सांख्यिकी - कृषि
13,134 - 5600 - 2020 - 1920 - 140 - 240
- प्रोफेशनल काेर्स की सीटें : 5582