फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बदमाशों ने दिनदहाड़े सराफ से झपटी चार तोले की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचागांव। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बदमाशों ने ए सराफा कारोबारी को निशाना बनाते हुए उनके गले से करीब चार तोले सोने की चेन लूट ली और मौके से फरार हो गए। इस वारदात से व्यापारियों और स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

ऊंचागांव निवासी सराफ हरसुख लाल वर्मा मंगलवार को जहांगीराबाद से दुकान का सामान लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के बुध पैठ से करीब 200 मीटर की दूरी पर रजवाहे के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।
इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से चार तोले सोने की चेन तोड़ ली।
वारदात को अंजाम देकर लुटेरे रजवाहे के रास्ते गांव जलीलपुर की ओर भाग निकले। पीड़ित के शोर मचाने पर राहगीर एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी गई। अमरगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस की जांच तेज मामले में पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे कि लुटेरों की पहचान की जा सके। थाना पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें