फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली शराब के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश: बुलंदशहर में पुलिस की छापेमारी, मास्टरमाइंड समेत छह आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Mar 2026 06:58 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर पुलिस ने नकली और जहरीली शराब बनाने वाले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
नकली शराब के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर पुलिस ने नकली और जहरीली शराब बनाने वाले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अपमिश्रित शराब और केमिकल बरामद किया है।

विज्ञापन




स्वाट टीम और छतारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। गिरफ्तार किए गए लोगों में इस धंधे का मास्टरमाइंड कोशेन्द्र भी शामिल है। कोशेन्द्र कुछ दिन पहले ही अरनिया से जेल से छूटकर आया था। जेल से बाहर आते ही उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जहरीली शराब का धंधा फिर से शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


पुलिस को इस नेटवर्क के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने छापा मारकर आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार और एक छोटा हाथी वाहन भी जब्त किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से करीब 35 लीटर अपमिश्रित शराब बरामद की है। इसके अतिरिक्त 200 लीटर केमिकल भी जब्त किया गया। नकली शराब बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले 1300 से अधिक रैपर भी मिले हैं। पुलिस ने शराब बनाने के विभिन्न उपकरण भी बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें