फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा नाबालिग पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। आईपी कॉलेज प्रथम में बीए की चल रही बाह्य परीक्षा में फर्जी छात्र पकड़ा गया। वह नौकरी कर रहे छात्र के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था।
विज्ञापन

परीक्षा देने वाला छात्र नाबालिग है। कॉलेज प्राचार्य की तहरीर पर मुन्नाभाई व छात्र के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आईपी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार ने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से खजान सिंह भगवती देवी डिग्री कॉलेज मुरसाना के छात्र-छात्राओं की बाह्य परीक्षा के लिए आईपी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया है। सोमवार को बीए की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों रंजीत कुमार मौर्य, कुतुब नाज और गौरव कुमार गौड़ ने युवक की पहचान संदिग्ध लगने पर जांच की, जिससे यह फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। पूछताछ पर छात्र ने बताया कि वह अपने साथी व वास्तविक छात्र मोहित गौतम के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था।
विज्ञापन

मोहित गौतम नौकरी करता है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि जांच में सामने आया है कि अपने साथी छात्र मोहित गौतम के स्थान पर परीक्षा देने के लिए पहुंचा छात्र नाबालिग है। फिलहाल तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें