फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सप्ताह और चढ़ेगा पारा, झुलसाएगी गर्मी

Mon, 16 May 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
heat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मी के तेवर देख लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इस सप्ताह पारा और चढ़ेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 46 और बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि  गर्मी ज्यादा पड़ेगी तो मानसून भी जल्दी आएगा।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह दिन में गर्मी और रात में बादल जाने और तेज हवा चलने से पारा लुढ़क गया था। हालांकि, इस सप्ताह दिन में आसमान से आग बरसती रहेगी और रात को भी पसीने छूटेंगे।

सोमवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 27, मंगलवार को 45 और न्यूनतम 26, बुधवार को 46 और न्यूनतम 28, रहेगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 47 और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन


उधर, मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज का कहना है कि अधिकतम तापमान 46 और 47 डिग्री तक पहुंचता तो यह अब तक तो यह रिकार्ड रहेगा। तापमान बढ़ने से मानसून की भी बेहतर रहने की संभावना है।

44 डिग्री तापमान ने किया बेहाल
सोमवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 27 डिग्री रहा। तपिश ने आमजन को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय मार्ग और बाजारों में सन्नाटा रहा। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने तरह-तरह के उपाय किए लेकिन राहत नहीं मिली। सबसे अधिक परेशानी स्कूल से लौटने वाले बच्चों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें