फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बूंदाबांदी के बाद बढ़ी गलन, छाए रहेंगे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में रविवार रात बूंदाबांदी होने से अधिकतम तापमान में एक और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को पूरे दिन हल्के बाद छाए रहे। इससे गलन और भी बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकाें के अनुसार अभी ऐसा मौसम रहने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। पहले कोहरा ने खूब रंग दिखाया। वहीं, अब कई दिन से बादल छाए हुए हैं। रविवार की रात बूंदाबांदी होने से गलन बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। सोमवार को पूरा दिन बादल और सूर्यदेव के बीच धूप-छांव बनी रही। ऐसे मौसम के बीच सोमवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 24 और न्यूनतम दो डिग्री कम होकर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
जबकि रविवार को अधिकतम 25 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आर्द्रता 53 फीसदी और हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रामानंद पटेल के अनुसार अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। मंगलवार अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें