फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर और गांवों में रिहायशी इलाके से बाहर होगा मीट बाजार

Wed, 29 Mar 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
मीट बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अवैध कटान और मीट बिक्री पर पाबंदी के बाद अब मीट की बिक्री कायदे कानून के दायरे में होगी। शहर से लेकर गांव तक मीट बाजार रिहायशी इलाकों से बाहर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुराने निजाम में मीट की बिक्री खुले में होती थी। फिलहाल जिले में पशुओं का अवैध कटान और मीट की बिक्री बंद है।

मीट बिक्री को वैध रूप देने की मंशा से डीएम ने नगर निकाय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मीट बाजार के लिए रिहायशी इलाकों से बाहर जमीन तलाशने का आदेश दिया है। ताकि मीट बिक्री भविष्य में फसाद का कारण न बन पाए।

मीट बाजार पूरी तरह व्यवस्थित होगा। साफ-सफाई का विशेष ध्यान मीट बाजार में रखना होगा। मीट बाजार बनाने की जिम्मेदारी नगर निकायों की होगी। मिश्रित आबादी वाले गांवों में ग्राम पंचायतें मीट का मिनी बाजार बनवाएगी।
विज्ञापन


नॉन वैजिटेरियन 250 होटल ढाबों पर लटके ताले
पशुओं का अवैध कटान बंद होने से नॉन वैजिटेरियन होटल ढाबों पर ताला लटक गया है। जिले में 250 होटल ढाबे बंदी की गिरफ्त में आ गए हैं। सामान्य होटल ढाबों में भी मटन चिकन की डिश गायब हैं।

शहर और छोटे छोटे कस्बों में जगह जगह नॉन वेजिटेरियन होटल और ढाबे खुले हुए हैं। इन ढाबों पर चिकन मटन और मछली के साथ बड़े के मीट की डिश भी बनती हैं। सूबे में नई सरकार आने के बाद पशुओं के अवैध कटान पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। अवैध कटान बंद होने से मीट की सप्लाई बंद हो गई है।

ऐसे में ढाबों को बंद करने के सिवाय व्यापारियों के पास दूसरा रास्ता नहीं रहा। रोड साइड मुस्लिम होटलों को नवरात्रि के कारण भी बंद करवाया गया है। कुल मिलाकर जिले में 250 से अधिक नॉन वैजिटेरियन ढाबे और होटल पर ताला लटका है।

सिकंदराबाद में 40 से अधिक होटल ढाबे बंद हैं। बुलंदशहर में 30, खुर्जा 35, अनूपशहर में 10, शिकारपुर में 15, स्याना में 40, गुलावठी में 25, डिबाई में 20, जहांगीराबाद में 12, खानपुर में 05, ककोड में सात, औरंबाबाद और बुगरासी में 15 होटलों पर ताला लटका हुआ है।

जिले की 17 नगर निकायों के अधिकारियों को मीट बाजार के लिए जमीन तलाशने के आदेश दे दिए हैं। जमीन मिलने के बाद शासन के पास कार्य योजना भेजी जाएगी। शासन की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद मीट बाजार का निर्माण कराया जाएगा।-आंजनेय कुमार सिंह, डीएम बुलंदशहर

चिकन के रेट 50 रुपये बढ़े
अवैध कटान बंद होने के बाद जिले में  एक सप्ताह पूर्व जो चिकन 140 रुपये किलो के हिसाब से बिक्री हो रहा था उसके दाम अब 190 से 200 रुपये किलो पहुंच गए हैं।

मीट की सप्लाई नहीं होने से होटल कई दिन से बंद पड़ा हुआ है। लाइसेंस के लिए आवेदन किया जाएगा। इसको लेकर कागजात तैयार करवाए जा रहे हैं। - दानिश अली, होटल मालिक
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें