फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अफसर ने उठाई झाडू, सफाई करने दौड़े मातहत

Wed, 29 Mar 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
सफाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नए निजाम के आदेश पर हुक्मरानों ने कदमताल करते हुए मंगलवार को सफाई अभियान चलाया। जब आईएएस अधिकारी (सीडीओ) जसजीत कौर ने झाड़ू थामी तो मातहत अधिकारी भी सड़क पर सफाई करने को दौड़ पड़े। विकास भवन के पीसीएस अफसरों ने सीडीओ के साथ विकास भवन में झाड़ू लगाई और कचरे को हाथों से उठाकर फेंका।

सब के बदले रुख को देख फरियादी दंग हैं। नए निजाम ने दफ्तरों में बीडी सिगरेट पान तंबाकू के सेवन को प्रतिबंधित किया है। साथ ही आदेश दिया है कि दफ्तरों में साफ सफाई का माकूल बंदोबस्त होना चाहिए। दो दिन पूर्व डीएम ने सभी अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताआ की जानकारी दी थी।
विज्ञापन


शासन की मंशा भापते हुए मुख्य विकास अधिकारी जसजीत कौर ने झाड़े थाम ली। सीडीओ को सड़क पर झाडूृ लगाता देख मातहत अफसर भी मैदान में उतर आए। सीडीओ के साथ जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, पीडी डीआरडीए, जिला उद्यान अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी ने भी झाड़ू थाम ली।

कल तक जिन अफसरों को दफ्तरों में बैठा देखा था उन अधिकारियों के हाथों में झाड़ू और तसला देख फरियादी दंग रहे गए। सीडीओ जसजीत कौर की अगुवाई में करीब दो घंटा तक विकास भवन में सघन सफाई अभियान चलाया गया।

हम लोग लोक सेवक हैं। साफ-सफाई करने में हिचक कैसी। सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी, ताकि वातावरण को साफ सुथरा किया जा सके।
जसजीत कौर, मुख्य विकास अधिकारी

जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों को सफाई की शपथ दिलाई। कर्मचारियों ने भी शपथ ग्रहण की। सीडीओ जसजीत कौर, एडीएम वित्त बृजेश कुमार, एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गंदगी मिलने पर 12 अफसरों को नोटिस
दफ्तर में गंदगी मिलने पर सीडीओ जसजीत कौर ने विकास भवन के 12 अधिकारियों को नोटिस भेजा है। सीवीओ डीएसटीइओ, एआर कॉपरेटिव, डीएचओ, कृषि, विकलांग, प्रोबेशन, पीडी डीआरडीए, समाज कल्याण, एक्सएन आरइएस, एक्सइएन, पीएमजीएसवाई को नोटिस जारी किए गए हें। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें