फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिना पंजीकरण चल रहा जच्चा-बच्चा केंद्र, सीएम से शिकायत पर हुआ सील

विज्ञापन
औरंगाबाद में जच्चा बच्चा केंद्र को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
औरंगाबाद। नगर के मोहल्ला घास मंडी में शनिवार शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिना पंजीकरण संचालित हो रहे जच्चा-बच्चा केंद्र को सील कर दिया। टीम ने यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई शिकायत के बाद की है। केंद्र पर अप्रशिक्षित डिलीवरी के साथ गर्भवती का इलाज कर रहे थे।
विज्ञापन

मोहल्ला घास मंडी स्थित बीएसएनएल टावर के पास पिछले काफी समय से जच्चा बच्चा केंद्र संचालित हो रहा है। जबकि केंद्र का न तो पंजीकरण कराया हुआ है और न ही पंजीकृत चिकित्सक हैं। क्षेत्र के किसी युवक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर बिना पंजीकरण केंद्र का खुलेआम संचालन की शिकायत दर्ज कराई।
मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत होने के बाद सीएमओ ने मामला संज्ञान में लेकर लखावटी सीएचसी प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। शनिवार को सीएचसी लखावटी के चिकित्सक डॉ. तहसीन रज़ा मौके पर पहुंचे। मौके पर मिले युवक से जच्चा बच्चा केंद्र के दस्तावेज दिखाने को कहा तो युवक संचालन संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने केंद्र को सील कर दिया। केंद्र के सील करने से पूर्व टीम को एक महिला अवैध रूप से गर्भवती की डिलीवरी करती मिली। सीएचसी लखावटी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. हरेंद्र भाटी ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है।

Iमुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत मिलने के बाद टीम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जच्चा बच्चा केंद्र को सील करवा दिया गया है। - डॉ. हरेंद्र बंसल, डिप्टी सीएमओI
Iमुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत मिलने के बाद टीम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जच्चा बच्चा केंद्र को सील करवा दिया गया है। - डॉ. हरेंद्र बंसल, डिप्टी सीएमओI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें