सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रानगढ निवासी गीता ने चोरी के बारे में बताने पर पड़ोसी युवक पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गीता ने तहरीर देते हुए बताया कि उनके पड़ोसी युवक ने अपने घर से अनाज चोरी किया था, जिसकी जानकारी उन्होंने युवक की पत्नी को दी। इसी बात को लेकर युवक आक्रोशित हो गया और उसके साथ डंडें से मारपीट की। उसे बाल पकड़कर सिर के बल खींचा। मारपीट में वह घायल हो गई। खुर्जा गेट चौकी प्रभारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।