फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी वाले परिवारों ने छोड़ी ढाई लाख रुपये की आस

Wed, 23 Nov 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी बेटियों की शादी के लिए बैंक से 2.5 लाख रुपये नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में शादी वाले परिवारों ने बैंक से 2.5 लाख रुपये मिलने की आस छोड़ दी है। देवीपुरा द्वितीय निवासी मायादेवी पत्नी प्रेमचंद की बेटी की 24 नवंबर को शादी है।

उनको तमाम प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी पैसा नहीं मिल पाया है। ऐसा नहीं है कि माया देवी ने आरबीआई की गाइडलाइन को पूरा नहीं किया है। मायादेवी और उनके पति  प्रेमचंद ने जिन को पैसा एडवांस दिया और जिनको देना है सूची आवेदन पत्र के साथ एसडीएम को दी है।
विज्ञापन


एसडीएम ने भी बिना देरी किए प्रार्थना पत्र बैंक प्रबंधन के पास भेज दिया। प्रेमचंद ने बताया बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधन ने उनको 2.50 लाख रुपये देने से इनकार कर दिया।  प्र्रेम चंद ने इसकी शिकायत डीएम से की है। वहीं, 25 तारीख को देवली गांव में दो बहनों की शादी हैं।
विज्ञापन


उनके पिता को भी औपचारिकताएं पूरी करने के बावजूद पांच लाख रुपये नहीं मिल पाए।  इसके अलावा कई शादी के परिवार रुपयों के लिए बैंक के साथ-साथ प्रशासनिक अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें