फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पराग डेयरी के कलेक्शन सेंटर पर सिंथेटिक दूध बनाने का भंडाफोड़

विज्ञापन
खानपुर के गांव गुरावली में नकली दूध को नष्ट कराते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी। स्त्रोत --- व
विज्ञापन
बुलंदशहर/खानपुर। पराग डेयरी के दूध कलेक्शन सेंटर पर सिंथेटिक दूध तैयार करने का मामला सामने आया है।खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार रात को गांव गुरावली स्थित कलेक्शन सेंटर पर छापा मारा। मौके से 125 लीटर सिंथेटिक दूध, केमिकल व अन्य सामान बरामद किया है। चार नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच में पता चला कि प्रतिदिन 100 लीटर से अधिक सिंथेटिक दूध तैयार किया जा रहा था।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि खानपुर क्षेत्र के गांव गुरावली स्थित पराग डेयरी के कलेक्शन सेंटर पर नकली दूध तैयार कर डेयरी को आपूर्ति की जा रही है। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम को एक ड्रम में गर्म दूध और एक में ठंडा दूध मिला। इसके बाद टीम ने दूध खरीद का ब्योरा देखा। जांच में पता चला कि प्रतिदिन औसतन 60 से 65 लीटर दूध किसानों से खरीदा जा रहा है, जबकि आपूर्ति 100 लीटर से अधिक की थी।
बृहस्पतिवार को भी मौके पर 125 लीटर दूध बरामद हुआ, जबकि किसानों से केवल 65 लीटर दूध की खरीद की गई थी। इसके बाद अधिकारियों ने सेंटर संचालक अफजल से सख्ती से पूछताछ की। उसने बताया कि उसका भाई अशफाक विभिन्न प्रकार के केमिकल को मिलाकर नकली दूध तैयार करता है। पूछताछ के आधार पर टीम ने मौके से 40 किलो व्हे पाउडर, 40 लीटर सॉर्बिटोल बरामद किया। टीम ने मौके से बरामद सिंथेटिक दूध को नष्ट करा दिया है।
विज्ञापन


डेयरी में पहुंचे अधिकारी, कर्मचारी हुए गायब
मामला सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी शुक्रवार को पराग डेयरी में जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान डेयरी के अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय से नदारद हो गए। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने डेयरी के मुख्यालय फोन किया। इस पर डेयरी के अधिकारियों ने कार्यालय पहुंचकर अपना रिकॉर्ड दिखाया। डेयरी के अधिकारियों ने दावा किया कि उन्होंने भी शक के आधार पर कई बार जांच कराने का प्रयास किया, लेकिन वह इसे पकड़ नहीं सके।

जहां से खरीदे केमिकल, वहां भी होगी कार्रवाई
पराग डेयरी के कलेक्शन सेंटर संचालक से अधिकारियों ने केमिकल सप्लायर के बारे में पूछताछ की है। इस दौरान सेंटर संचालक ने केमिकल सप्लाई करने वाले व्यापारी के बारे में टीम को बताया है। अब उसके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी हो रही है।


पराग डेयरी के कलेक्शन सेंटर पर पर कार्रवाई करते हुए सिंथेटिक दूध नष्ट कराया गया है, साथ ही चार नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। पराग डेयरी के अधिकारियों से भी ब्योरा मांगा गया है। केमिकल सप्लाई करने वाले व्यापारी की तलाश की जा रही है। - विनीत कुमार, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें