फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत के बाद मृतक प्रियांशु का फाइल फोटो। स्रोत । फ
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। रेलवे स्टेशन के पास आरओबी के नीचे पटरी पार करते हुए 18 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र के ईजु मौजपुर गांव निवासी तेज बहादुर ने बताया कि उनका 18 वर्षीय बेटा प्रियांशु रेलवे मार्ग स्थित पंकज किराना स्टोर पर काम करता था। मंगलवार दोपहर को प्रियांशु घर पर भोजन करने आया था। दोपहर करीब ढाई बजे वह पैदल ही दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी प्रियांशु किसी ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद जीआरपी और सिविल पुलिस मौके पर पहुंची व जांच की। वहीं, सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। मृत बेटे को देख परिजन बिलख उठे। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह परिजनों को संभाला। इसके लिए पिता ने जीआरपी को लिखित रूप से सहमति पत्र भी दिया। जीआरपी प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। शव का पंचनामाभर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें