फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में भड़की आग, 100 घरों की बत्ती गुल

विज्ञापन
अनूपशहर ​स्थित ट्रांसफार्मर में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
अनूपशहर। कस्बे के मोहल्ला दिल्ली दरवाजा में मंगलवार दोपहर वहां रखे एक 250 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उससे उठने वाला गाढ़ा काला धुआं कई फीट ऊपर लहराता दिखाई दिया। इसे देखकर दूर-दराज के लोग भी सहम गए। इस दौरान मोहल्ले के 100 घरों की बिजली ठप हो गई।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर को धू-धू कर जलता देख मोहल्लेवासियों ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिजली कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का काम किया। वर्तमान में क्षेत्र में भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है। ऐसे में ट्रांसफार्मर में आग लगने से स्थानीय नागरिकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस ट्रांसफार्मर से करीब 100 से अधिक घरों के विद्युत कनेक्शन जुड़े हुए हैं। आग लगने के बाद से ही पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इससे लोग इस तपती गर्मी में पानी और हवा के लिए परेशान हो रहे हैं। ऊर्जा निगम के एसडीओ शैलेंद्र सारस्वत ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने का मामला संज्ञान में आया है। सूचना मिलते ही विद्युत कर्मियों की टीम को तुरंत मौके पर भेजकर स्थिति को संभाला गया। जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें