फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि : अनूपशहर रोड, अलीगढ़ रोड और बाईपास पर होगी पार्किंग की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। महाशिवरात्रि कांवड़ मेला के दौरान वाहनों की पार्किंग के लिए अनूपशहर रोड, अलीगढ़ रोड और बाईपास पर व्यवस्था की जाएगी। कस्बे की सभी सड़काें के गड्ढे भरे जाएंगे। वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर पर्याप्त संख्या में नाव, मल्लाह, तैराक और गोताखोर तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

कांवड़ मेला 12 से 15 फरवरी तक चलेगा। वहीं, दूसरी ओर अहार, कर्णवास व नरौरा में भी कांवड़ मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं।
एसडीएम प्रियंका गोयल ने बताया कि नगर पालिका परिषद अनूपशहर मेला क्षेत्र और घाटों की सफाई व्यवस्था संभालेगी। गंगा घाटों पर कड़ी सुरक्षा और बांस-बल्लियों से बैरिकेडिंग की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल शौचालय और पानी के टैंकर जहांगीराबाद, शिकारपुर, बुलंदशहर और औरंगाबाद से मंगवाए जाएंगे।
चिकित्सा सुविधा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अनूपशहर, जहांगीराबाद और तौली से हड्डी रोग विशेषज्ञ, एक्स-रे मशीन, एंबुलेंस और जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

कांवड़ियों की सुविधा के लिए लोक निर्माण विभाग बुलंदशहर और नगर पालिका परिषद अनूपशहर सड़कों के गड्ढे भरवाएंगे। मेले को सकुशल बनाने और शिवभक्तों के लिए व्यापक इंतजाम किए जाएंगे।
वहीं, दूसरी ओर कांवड़ मेला नजदीक आते ही अनूपशहर में कांवड़ तैयार करने वाले लोगों ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है। वह लगातार कांवड़ तैयार करने में जुटे हैं। साथ ही कांवड़ मेले में दुकान लगाने वालों ने भी नगर पालिका से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें