फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि : बम-बम भोले के जयकारों से गूंजने लगे गंगा घाट

विज्ञापन
नरौरा के रामघाट गंगा घाट से कांवड़ भकर ले जाते ​शिवभक्त। संवाद
विज्ञापन
अनूपशहर/नरौरा। महाशिवरात्रि के नजदीक आते ही गंगा घाटों व कांवड़ मार्गों पर बम-बम भोले के जयकारे गूंजने लगे हैं। शिवभक्त घाटों से कांवड़ भरकर उत्साह से ले जा रहे हैं। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले भक्त भी जिले के विभिन्न मार्गों से अपने गंतव्य की ओर से जोश के साथ बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है। इसे लेकर भक्तों ने हरिद्वार जाना शुरू कर दिया है। वहीं, काफी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार और गढ़मुक्तेश्वर से कांवड़ लाने की तैयारी में हैं। भक्त टोलियां बनाकर जाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। शिवभक्तों के जत्थे उत्साह व बम-बम भोले के जयकारों के साथ हरिद्वार और गोमुख के लिए रवाना होंगे। वह रोडवेज बसों साथ अपने वाहनों से भी जाएंगे। अधिकतर शिवभक्त अपनी गाड़ियों व ट्रैक्टर-ट्राॅली में डीजे लगाकर ले जाएंगे।
अनूपशहर और नरौरा क्षेत्र के रामघाट से इस समय दूर-दराज के क्षेत्र से शिवभक्त कांवड़ भरकर ले जाने लगे हैं। रामघाट पर लगने वाले कांवड़ मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। यहां पर सबसे अधिक शिवभक्त पहुंचेंगे। कांवड़ मेला 22 फरवरी से शुरू हो जाएगा। ऐसे में लोग कांवड़ बनाने में जुटे हैं। गंगा जल भरने के लिए बड़ी संख्या में भक्त खाली हाथ आते हैं और यहीं से कांवड़ खरीदकर, उसमें गंगा जल लेकर गंतव्य की ओर जाते हैं। अनूपशहर में अहेरिया जाति के लोग कांवड़ बनाने का काम करते हैं। यह लोग पिछले कई दिनाें से कांवड़ तैयार करने में लगे हैं। वहीं, जिले के प्रमुख शिवालयों पर भी महाशिवरात्रि की तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें