फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिहार में डिरेल होने से महानंदा एक्सप्रेस का संचालन रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। बिहार के भोगपुर जिले में डिरेल होने पर रविवार को महानंदा एक्सप्रेस का संचालन रद्द हो गया। इसके अलावा बठिंडा से अलीपुरद्वार जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस रविवार को 20 घंटे देरी से आई। ऐसे में बिहार व दिल्ली की ओर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बिहार के भोगपुर जिले में आरा रेलवे स्टेशन के पास महानंदा एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि हादसे में किसी कोई चोट नहीं लगी। अन्य ट्रेनों को दूसरे रेलवे ट्रैक से रवाना किया गया। हादसे के बाद अन्य किसी ट्रेन का समय प्रभावित नहीं हुआ लेकिन महानंदा एक्सप्रेस में सवार यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
रविवार रात को खुर्जा जंक्शन आने वाली ट्रेन रद्द रही। इसके अलावा शनिवार को 25 घंटे देरी से आई फरक्का एक्सप्रेस वापसी में भी देरी से रवाना हो सकी। बठिंडा से चली अलीपुरद्वार जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस जो रविवार रात को 11 बजे स्टेशन पर आनी थी। वही ट्रेन का खुर्जा पहुंचने का अनुमानित समय सोमवार शाम पांच बजे जारी किया गया।
विज्ञापन


ऐसे में बिहार की ओर जाने वाली दो ट्रेन यात्रियों को नहीं मिल सकी तो यात्रियों ने लिच्छवी व कालका हावड़ा मेल का सहारा लिया। वहीं, पुरानी दिल्ली से टूंडला तक जाने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन दो घंटे, कटिहार से अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटे, सीतामढ़ी से आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस एक घंटा देरी से आई।

स्टेशन अधीक्षक घनश्याम मीणा ने बताया कि बिहार में ट्रेन डिरेल हो गई थी, जिसका असर खुर्जा जंक्शन पर नहीं है। जो ट्रेन डिरेल हुई है, केवल वही रद्द हुई है। अन्य ट्रेन का संचालन सुचारू रूप से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें