फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हेमंत सिंह की हत्या के आरोप के मामले में संदिग्ध हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। देहात थाना क्षेत्र के अच्छेजा खुर्द गांव निवासी हेमंत सिंह (50) के हत्या के आरोप में पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ कर घटनाक्रम और उसके कारण की जानकारी ली जा रही है। साथ ही नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


अच्छेजा खुर्द गांव निवासी सहदेव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 अगस्त को उनके पिता हेमंत सिंह (50) घर से खुर्जा नगर में रहने वाले उनके फूफा शेर सिंह के यहां रहने चले गए थे। इसके बाद उनके ताऊ मुकेश व ताई लोकेंद्री निवासी नोएडा सेक्टर 37 गौतमबुद्धनगर, मामा दशरथ सिंह निवासी गांव नासिरपुर थाना सलेमपुर और ताऊ का दामाद मनोज गांव समनपुर थाना शिकारपुर आए और उनके पिता को अपने साथ लेकर चले गए थे।

इसके बाद से उनके पिता लापता हो गए। दो सितंबर को शिकारपुर क्षेत्र की काली नदी में उनका शव मिला। इसमें सहदेव ने चारों लोगों पर धोखे से पिता को लेकर जाने, हत्या करने और शव को नदी में फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि मामले में कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई है। साथ ही कुछ सुराग हाथ लगे हैं।आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें