फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दिल्ली से अलीपुरद्वार जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस रही रद

विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतज़ार में बैठे यात्री । संवाद
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। पुरानी दिल्ली जंक्शन से अलीपुरद्वार जंक्शन जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस शुक्रवार को रद रही। ऐसे में सुबह के वक्त बिहार व पूर्वी जिलों में जाने वाले यात्रियों को कालका मेल व अन्य ट्रेनों से जाना पड़ा। हालांकि इस ट्रेन का ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी राहुल सैनी ने बताया कि महानंदा एक्सप्रेस शाम को सात बजे खुर्जा जंक्शन आती है। वापसी में यही ट्रेन अगले दिन सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली से खुर्जा जंक्शन आती है और इसके बाद अलीपुरद्वार के लिए रवाना हो जाती है। बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों से अलीपुरद्वार से आने वाली महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन रद हो गई थी, जिससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वही ट्रेन शुक्रवार को वापसी रूट पर भी रद रही। ऐसे में यात्रियों को बिहार व पूर्वी जिलों में जाने के लिए लिच्छवी एक्सप्रेस, कालका मेल और अलीगढ़ से जाने वाली अन्य ट्रेनों का सहारा लेना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक घनश्याम मीणा का कहना है कि जो ट्रेन बृहस्पतिवार को रद थी, वही शुक्रवार को डाउन रूट पर रद रही। शुक्रवार को अलीपुरद्वार से आने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें