फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सऊदी में बैठे युवक की फर्जी आईडी बनाकर मांगे दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सऊदी अरब में सैलून की दुकान करने वाले युवक की फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर उसके दोस्त से दो लाख रुपये की मांग की गई। आरोप है कि रुपये न देने पर आरोपी ने धमकी दी।
विज्ञापन

नगर के फर्राशान लाल कुंआ निवासी नूरे इमरान ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनका दोस्त महताब सलमानी सऊदी अरब में सैलून की दुकान करता है। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा महताब की फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर उनके खाते में 7.85 लाख रुपये डालने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने उनके खाते में रुपये भेजने की बात कहते हुए एक रसीद भेजी, लेकिन उनके पास रुपये नहीं आए। इसके बाद आरोपी ने एक नंबर दिया और कहा कि इस नंबर पर बात कर लो, जब उक्त नंबर पर बात की तो दूसरे आरोपी ने 1.95 लाख रुपये की मांग की। कहा कि रुपये न देने पर उसे 10 साल की जेल या 10 लाख रुपये का जुर्माना देना होगा। आरोप है कि आरोपी बार-बार उन्हें फोन करके धनराशि की मांग कर रहा है। एएसपी ऋजुल ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें