फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पैथोलॉजी लैब से नए भवन में शिफ्ट की गईं मशीनें

विज्ञापन
नए भवन में पैथोलॉजी लैब की मशीन लगाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला चिकित्सालय में संचालित पैथोलॉजी लैब से रविवार को मशीनें नए भवन में शिफ्ट की गई। इसके चलते लैब पर रक्त जांच, सैंपल व रिपोर्ट का कार्य बंद रहा। हालांकि भर्ती मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए जिला महिला चिकित्सालय की लैब पर रक्त जांच, सैंपल व रिपोर्ट की सुविधा दी गई। सोमवार से मरीज नए भवन में यह सभी सुविधा ले सकेंगे। उधर, मेडिकल वार्ड को भी मेडिकल कॉलेज के नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब शनिवार से शिफ्टिंग के चलते रविवार को भी बंद रही। ऐसे में लैब में पंजीकरण, रक्त सैंपल, जांच व रिपोर्ट देने का कार्य बंद रहा, जो मरीजों को राहत देने के लिए जिला महिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब में किया गया। सोमवार से पैथोलॉजी लैब का संचालन पोस्टमार्टम हाउस के पीछे व नए चिकित्सालय भवन के बाहर गुलाबी रंग के भवन में संचालित होगी।

कोट
जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब शिफ्टिंग के चलते जांच की सुविधा जिला महिला चिकित्सालय में दी गई। सोमवार से पैथोलॉजी लैब की सुविधाएं नए भवन के बराबर में व पोस्टमार्टम हाउस के पीछे गुलाबी रंग के भवन में मिलेगी। मेडिकल वार्ड को भी मेडिकल कॉलेज के नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। - डॉ. धीर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें