फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्रतिष्ठित कंपनी का प्रतिनिधि बता, हार्डवेयर व्यापारी से 26 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। कस्बे के मोहल्ला अहार गेट निवासी हाईवेयर व्यापारी ने 26 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने का मामला प्रकाश में आया। आरोपी कॉलर ने व्यापारी से प्रतिष्ठित कंपनी का प्रतिनिधि बताकर फोन पर बात की और फर्जी बिल भेजकर खाते में रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अहार गेट निवासी सुशील कुमार ने बताया कि उनकी हार्डवेयर की दुकान है। सुशील कुमार के बेटे तरुण ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह अक्सर एक फर्म से सामान मंगाते हैं। 19 अगस्त को एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर उसी फर्म का प्रतिनिधि बनकर उनसे संपर्क किया और सामान की क्वांटिटी पूछी।
व्हाट्सएप कॉल पर हुई वार्ता के बाद आरोपी ने 26 हजार रुपये का फर्जी बिल बनाकर उनके व्हाट्सएप पर भेज दिया। कंपनी से पूर्व में डिलिंग के चलते उन्हें कोई संदेह नहीं हुआ और अपने करंट अकाउंट से नेट बैंकिंग से 19 अगस्त को दोपहर 1.34 बजे 26 हजार रुपये कॉलर के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने फिर से और माल मंगाने का दबाव बनाया, तो उन्हें शक हुआ। आरोपी एक-दो दिन में माल भेजने की बात कहकर टालता रहा और 21 अगस्त को मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। जिसके बाद उन्हें उनके साथ ठगी का अहसास हुआ। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

फर्म का क्लोन अकाउंट बनाकर वारदात को दिया अंजाम
साइबर सेल इंचार्ज ने बताया कि जांच के दौरान प्रकाश में आया कि ठग ने संबंधित फर्म का क्लोन अकाउंट बनाकर इस घटना को अंजाम दिया है। इस प्रकार के अपराध को ''प्रतिरूपण (इम्पोस्टर) फ्रॉड'' कहा जाता है, जिसमें ठग किसी परिचित या नामी संस्था का फर्जी प्रतिनिधि बनकर भरोसा जीतते हैं और धोखाधड़ी करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर पर भुगतान करने से पहले व्यक्ति या फर्म की पहचान की शत-प्रतिशत पुष्टि जरूर कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें