फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 13,570 निवेश कर रोज 100 रुपये कमाने के लालच में गंवाए 19 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कंपनी में 13,570 रुपये निवेशकर रोजाना 100 रुपये कमाने के साथ ही बड़ा रिटर्न दिलाने का झांसा देकर दंपती से 19 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की ओर से कोर्ट के आदेश पर आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

नगर के सूर्य नगर निवासी राजीव शर्मा ने कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि मई 2023 में मनोज राणा और उसका भाई प्रमोद राणा निवासी अंबा कालोनी, धर्मेंद्र निवासी गांव नूरपुर बीबीनगर, विनेश चौधरी निवासी पन्नी नगर अपने साथ डिजीजेल इन्फोसॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ राहुल रस्तोगी को लेकर उनके घर पहुंचे। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें एक स्कीम बताई और रिश्तेदार व मित्रों को भी मौके पर बुलाने की बात कही। इस दौरान आरोपियों ने कहा कि डिजिटल मार्केटिंग में 13,570 रुपये के जितने भी लोगों को जोड़ेंगे उनका कमीशन उन्हें मिलेगा। साथ ही रुपये लगाने के अगले ही दिन से संबंधित व्यक्ति को 100 रुपये प्रतिदिन मिलने शुरू हो जाएंगे। जब उन्होंने कार्य में असमर्थता जताई तो आरोपियों ने पत्नी के नाम से रुपये लगाने की बात कही। आरोप है कि आरोपियों की बातों में आकर उन्होंने करीब 19 लाख रुपये कंपनी में लगा दिए। इसके बाद आरोपी मनोज राणा, प्रमोद राणा उन्हें लेकर 29 जून 2023 को लेकर लखनऊ गए और कंपनी की डायरेक्टर संयुक्ता चौरसिया, प्रबंधक आशुतोष रस्तोगी, निवासी सीतापुर, दीपांजन नाथ निवासी गोमती नगर लखनऊ, सीईओ राहुल रस्तोगी से मिलवाया। इसके बाद आरोपी उन्हें सेमिनार के माध्यम से जगह-जगह बुलाते रहे। आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी रश्मि शर्मा व सुबोध शर्मा के नाम से करीब 19 लाख रुपये निवेश कर दिए। कुछ समय तक तो कंपनी की ओर से प्रतिदिन धनराशि आती रही, लेकिन 12 मार्च 2024 को कंपनी ने धनराशि देना बंद कर दिया। इसके लिए आरोपियों से शिकायत करते हुए धनराशि वापस मांगी तो आरोपी पहले आश्वासन देते रहे, लेकिन बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। आरोप है कि 16 जून की दोपहर करीब दो बजे मनोज राणा, प्रमोद राणा, धर्मेंद्र सिंह व विनेश चौधरी उनके घर में घुसे और उनकी बेटी से गाली-गलौज करते हुए कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें