फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: श्रद्धा व उल्लास के साथ हुई भगवान विश्वकर्मा पूजा

विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन रेल पाथ निरीक्षक कार्यालय में विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित पूजा में शामिल लोग। संवा
विज्ञापन
पहासू/खुर्जा जंक्शन। साबितगढ़ गांव स्थित त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड की आसवनी इकाई में बृहस्पतिवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। अधिकारियों, कर्मचारियों व श्रमिकों ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर सुख, समृद्धि एवं औद्योगिक प्रगति की कामना की।
विज्ञापन

यूनिट हेड एसके कुलश्रेष्ठ ने पूजा-अर्चना एवं भंडारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर पूरे परिसर में श्रद्धा एवं उत्साह का वातावरण रहा। इसके अलावा खुर्जा जंक्शन के रेल पथ निरीक्षक कार्यालय में विश्वकर्मा पूजन हुआ। इसमें टूल बॉक्स की पूजा की गई। कार्यक्रम में विकास सिंह, केके शर्मा, वीरेंद्र तोमर, योगेश तोमर, हरीश कुमार, राकेश, रजनीश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें