खुर्जा/पहासू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इसके अलावा खुर्जा के जटिया अस्पताल व कैलाश अस्पताल में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।
खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने जटिया अस्पताल में मरीज व तीमारदारों को फल वितरित किए। साथ ही रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इसके अलावा पहासू में कार्यकर्ताओं ने लोगों को फल वितरित कर सेवा और जनकल्याण का संदेश दिया।
भूपेंद्र गौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है और ऐसे सेवा कार्यों से समाज में सहयोग व सद्भाव की भावना मजबूत होती है। इसके अलावा पहासू नगर पंचायत में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया।
यह 17 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें विभिन्न जनभागीदारी और स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से संचालित किया जाना है। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष ताबीर अजलम, ईओ नीतू देवी आदि मौजूद रहे।