फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनापुरम में अधिवक्ता से मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनापुरम में अधिवक्ता से मोबाइल लूटा
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार चेन स्नेचर और झपटमारों का आतंक है। बदमाशों ने सोमवार रात खाना खाकर टहलने निकले अधिवक्ता से फोन झपट लिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है लेकिन बदमाशों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामा एन्क्लेव भूड़ निवासी हरेंद्र सिंह ने देहात कोतवाली में देर रात तहरीर दी। बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं। सोमवार रात करीब आठ बजे वह टहलने के लिए यमुनापुरम की ओर गए थे। जब वह फोन पर किसी व्यक्ति से बात करते हुए डीपीएस स्कूल के चौराहे के निकट पहुंचे तो पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से फोन छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने किसी अन्य के फोन से पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनापुरम क्षेत्र में पूर्व में भी चेन स्नेचिंग और मोबाइल छीनने की कई वारदातें हो चुकी हैं लेकिन पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। एसपी सिटी शशांक सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से बदमाशों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें