फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिजलीघरों पर घटेगा लोड, उपभोक्ताओं की क्षेत्रवार होगी टैगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के बिजलीघरों पर लगातार बढ़ रहे लोड और आए दिन ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मरों के फूंकने की समस्या से निजात दिलाने के लिए ऊर्जा निगम ने बड़ा कदम उठाया है। अब जिले के सभी उपकेंद्रों के तहत आने वाले उपभोक्ताओं की क्षेत्रवार और ट्रांसफार्मरवार डिजिटल टैगिंग की जाएगी। डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

त्योहारों के दौरान क्षमता से अधिक भार पड़ने के कारण कई बिजलीघरों और कॉलोनियों में लगे ट्रांसफार्मर बार-बार ट्रिप होते हैं या जल जाते हैं। इससे उपभोक्ताओं को घंटों अंधेरे का सामना करना पड़ता है और विभाग को भी भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इस समस्या की तह तक जाने पर सामने आया कि अधिकांश बिजलीघरों में लोड का सटीक संतुलन नहीं है। एक ही फीडर या ट्रांसफार्मर पर जरूरत से ज्यादा कनेक्शन दर्ज हैं जबकि पास का दूसरा फीडर खाली रहता है। नई व्यवस्था के तहत हर बिजलीघर के पोषक फीडर और उससे जुड़े डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर से उपभोक्ताओं के उपभोक्ता संख्या को टैग किया जाएगा। इससे कंप्यूटर स्क्रीन पर एक क्लिक करते ही पता चल सकेगा कि किस ट्रांसफार्मर पर स्वीकृत लोड कितना है और वर्तमान में वास्तविक खपत कितनी हो रही है। जहां ओवरलोडिंग मिलेगी, वहां से उपभोक्ताओं का लोड दूसरे सामान्य ट्रांसफार्मर पर शिफ्ट किया जाएगा।

बिजली चोरी और लाइन लॉस पर भी चोट
टैगिंग होने से सिर्फ लोड संतुलन ही नहीं होगा, बल्कि बिजली चोरी रोकने में भी बड़ी मदद मिलेगी। किस इलाके में कितनी यूनिट बिजली भेजी गई और कितनी बिलिंग हुई, इसका सही मिलान होने से लाइन लॉस वाले पॉकेट्स आसानी से चिह्नित हो सकेंगे।
विज्ञापन


कोट..
बिजलीघरों पर क्षमता से अधिक भार पड़ने के कारण ब्रेकडाउन और ट्रांसफार्मर डैमेज होने की घटनाएं बढ़ रही थीं। एमडी के निर्देश पर अब क्षेत्रवार टैगिंग का काम शुरू कराया जा रहा है। इससे लोड संतुलित होगा और उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज व निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी। - संजीव कुमार, चीफ इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें