सिकंदराबाद क्षेत्र में बने पावर हाउस को पोषित कर रही दोनों लाइनें ट्रिप होने से 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। लाइनें ट्रिप होने से सिकंदराबाद समेत आसपास के सैकड़ों गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही।
सिकंदराबाद में बने 220 केवीए जोखाबाद बिजलीघर को खुर्जा के धरपा पावर हाउस और मुरादाबाद से पोषित किया जा रहा है। सोमवार रात करीब दो बजे दोनों लाइनें ट्रिप कर गईं। दोनों लाइनें ट्रिप होने से पूरे सिकंदराबाद की बिजली गुल हो गई।
इसके अलावा आसपास के सैकड़ों गांवों में 24 घंटे तक बिजली गुल रही। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे बिजली आपूर्ति सुचारु की गई। हालांकि सिकंदराबाद के कई क्षेत्रों में करीब शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।
सिकंदराबाद के एक्सईएन संदीप बंसल ने बताया कि सोमवार रात करीब दो बजे जोखाबाद बिजलीघर को पोषित कर रहीं दोनों लाइनें ट्रिप कर गईं। लाइनें ट्रिप होने से पूरे सिकंदराबाद की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर करीब दो बजे बिजली फॉल्ट दूर कर आपूर्ति सुचारु की गई।