फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल आठ हजार घरों की बत्ती रहेगी गुल

Sun, 22 May 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
power - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के यमुनापुरम बिजलीघर क्षेत्र से जुड़े इलाके की बिजली आपूर्ति मंगलवार को दिनभर ठप रहेगी। मंगलवार को बिजलीघर की ओसीबी बदलने का काम किया जाएगा। इसके कारण मंगलवार को 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।
विज्ञापन


मंगलवार को नगर के यमुनापुरम बिजलीघर की ओसीबी बदलने का काम किया जाएगा। लगातार ओसीबी फटने के कारण हो रही परेशानी को देखते हुए बिजलीघर पर अब ओसीबी लगाई जाएंगी। जिसके चलते बिजलीघर पर सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक ब्रेकडाउन रहेगा।

ब्रेकडाउन की वजह से मंगलवार को यमुनापुरम आवासीय कॉलोनी, चांदपुर रोड के सभी मोहल्ले, कालाआम का कुछ क्षेत्र समेत करीब दर्जनभर गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। गौरतलब है कि करीब अप्रैल के अंतिम और मई के दो सप्ताह के दौरान बिजलीघर की ओसीबी करीब सात से आठ बार फटी।
विज्ञापन


इसके अलावा बड़ी संख्या में केबल बक्से भी फटे। इसके कारण बिजलीघर क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया था। लोगों ने बिजलीघर पर काफी बवाल भी किया था। लोगों के विरोध को देखते हुए बिजली अफसर जल्द से जल्द ओसीबी बदलवाना चाह रहे हैं।


वहीं दूसरी ओर, भीषण गर्मी में चरमराई बिजली कटौती ने जिलेभर में हा-हाकार मचा दिया गया है। चरमराई बिजली आपूर्ति के चलते शेड्यूल फेल हो गए हैं। तहसील और कस्बों की छोड़िए, जिला मुख्यालय तक की बिजली आपूर्ति चरमराई हुई है।

कस्बों और तहसीलों को महज पांच से सात घंटे बिजली मिल रही है। जिलेभर में बढ़ी बिजली कटौती से पेयजल संकट भी गहरा गया है। हालत ये हो गई है कि शेड्यूल के दौरान ही जमकर इमरजेंसी कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें