फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिच्छवी रद्द, कई ट्रेेनें घंटों लेट

Thu, 01 Dec 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कोहरे के चलते बुधवार को फिर से दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर दौड़ने वाली एक दर्जन ट्रेनें लेट हो गईं और दिल्ली से सीतामढ़ी जाने वाली लिच्छवी को रद्द कर दिया गया। इसके चलते प्लेटफार्म पर  यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। वहीं कई यात्री प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार करने के बाद मायूस होकर लौट गए।

बुधवार को को कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर सीतामढ़ी से आनंदविहार जाने वाली लिच्छवी 18 घंटे, डिब्रूगढ़ 16 घंटे, ऊंचाहार नौ घंटे, संगम दस घंटे लेट रही। यात्रियों की मानें तो घंटों इंतजार के बाद ट्रेन रद्द होने की सूचना मिली। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं कालका, महानंदा, मुरी आदि ट्रेनों के बारे में नहीं पता चल पाया है कि वह कितनी देरी से चल रही हैं। इसके अलावा दिल्ली से चलकर सीतामढ़ी जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस को रेलवे ने बुधवार को रद्द कर दिया। ट्रेने लेट होने के कारण यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कई यात्री समय पर ट्रेन न आने से इंतजार कर वापस लौट गए।
विज्ञापन


एसएस भरत राम ने बताया कि कोहरे के कारण सिगभनल न दिखने की समस्या होती है इसके चलते ट्रेनों की गति धीमी हो जाती है। यही वजह है कि कई ट्रेनें लेट हो गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें