फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी से रोशन होगा शहर, 20 करोड़ का प्रस्ताव पास

Mon, 11 Apr 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
एलईडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड बैठक में 20 करोड़ के 19 प्रस्तावों पर सदन की मोहर लग गई। 28 लाख की लागत से शहर में एलईडी बल्ब लगाए जाएंगे। वहीं, हंगामे के आसार के चलते 97 करोड़ के आय-व्यय बजट पर बैठक में कोई चर्चा नहीं हो सकी।
विज्ञापन


आय-व्यय बजट पर अगली बैठक में चर्चा की जाएगी। 20 करोड़ के प्रस्ताव पास होने से शहर के विकास कार्यों में तेजी आ जाएगी। पिछली बार बोर्ड बैठक में हुई मारपीट को देखते हुए, इस बार पुलिस की मौजूदगी बैठक संपन्न हुई।

सोमवार को नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक चेयरपर्सन पिंकी गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 97 करोड़ के आय-व्यय बजट पर चर्चा का प्रस्ताव रखा गया, लेकिन टैक्स में गड़बड़ी की बात कहकर कुछ सदस्यों ने इस पर चर्चा नहीं होने दी।
विज्ञापन


तय किया गया कि आय-व्यय बजट पर अगली बैठक में चर्चा की जाएगी। इसके अलावा बोर्ड बैठक में कुल 19 प्रस्ताव रखे गए, जिसे बोर्ड ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। बैठक में प्रस्ताव पास होने से शहर के विकास कार्यों में तेजी आ सकेगी।

बैठक में ईओ एके सिंह, एओ भोलानाथ गौतम, राजकुमार, सभासद ऋषिपाल सिंह, सुनील शर्मा, मनमोहन यादव, सुरेखा चौधरी, योगेश गुप्ता, सुखदेव शर्मा, नाफे अंसारी, इरशाद, संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें