फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बुलंदशहर प्रीमियर लीग टी-20 के ट्रायल में 45 खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। आईपीएल की तर्ज पर जिले में 15 दिसंबर से होने वाले बुलंदशहर प्रीमियर लीग (बीपीएल) के लिए रविवार को ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन किया गया। शर्मा इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित ट्रायल में 65 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 45 खिलाड़ियों का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ियों की जल्द टीम बनाकर घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

बालाजी क्रिकेट एकेडमी के कोच मुनेश गिरी ने बताया कि ट्रायल में चयनित 45 खिलाड़ियों की सूची 27 नवंबर को जारी की जाएगी। इस दौरान चयनकर्ता की भूमिका अभय सिंह व महेंद्र सिंह ने निभाई। एकेडमी के प्रवक्ता महेंद्र सिंह ने बताया कि बीपीएल का आठवां सीजन 15 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इसमें आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसमें रंगीन ड्रेस और सफेद गेंद से मैच खेले जाएंगे। प्रत्येक टीम को लीग चरण में तीन मैच खेलने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें