फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जहर देकर की गई थी कृष्णा की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। खुर्जा नगर कोतवाली के गांव बौरोली में नवंबर 2023 को विवाहिता कृष्णा गुप्ता की मौत के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। मृतका की बिसरा रिपोर्ट में जहर खाने से मौत की पुष्टि हुई है। मायके पक्ष ने पूर्व में ही दहेज हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस मामले में आरोपी पति और देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी जेठ व जेठानी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है ।
विज्ञापन

अलीगढ़ जनपद के थाना चंडौस क्षेत्र के गांव कसेरू निवासी मनीष गुप्ता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने अपनी बहन कृष्णा गुप्ता की शादी 10 मई 2022 को खुर्जा के गांव बौरोली निवासी अरुण गुप्ता के साथ की थी। शादी में काफी दान दहेज भी दिया लेकिन आरोपी ससुराल वाले उससे संतुष्ट नहीं थे। इसी के चलते आरोपी ससुराल वालों ने 24 नवंबर 2023 को उनकी बहन की हत्या कर दी। उनकी बहन गर्भवती थी।
पुलिस ने उस दौरान मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पति, जेठ, जेठानी और देवर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। साथ ही आरोपी पति को भी जेल भेज दिया था लेकिन अन्य की गिरफ्तारी नहीं हो रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा प्रिजर्व किया गया था। जिसकी बीते दिनों रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी देवर को पकड़ लिया है। पीड़ित ने मामले में न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें