मेरठ में हुई टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली खुशी। स्रोत- कॉलेज
खुर्जा। मेरठ के मवाना में एएसपीजी कॉलेज में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी। इसमें चौधरी हरचंद कॉलेज की छात्रा खुशी ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
कॉलेज प्रवक्ता डॉ. सतीश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में अलग- अलग कॉलेजों के करीब 250 से अधिक खिलाड़ी मौजूद थे। इसमें फाइनल मुकाबला शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसमें तीन प्रतिभागी खुशी शर्मा, नेहा और एएसपीजी कॉलेज की छात्रा थी। फाइनल में तीन - शून्य से खुशी शर्मा ने दोनों प्रतिभागियों को पछाड़कर पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बीपीएड फाइनल ईयर की छात्रा खुशी शर्मा द्वारा गोल्ड मेडल प्राप्त किए जाने पर कॉलेज और परिजनों में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधक डॉ. एनके शर्मा समेत अन्य स्टाफ ने छात्रा को सम्मानित किया।