फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नई 50 स्ट्रीट लाइट से जगमग होगी खुर्जा की जीटी रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। जीटी रोड पर नगर पालिका की ओर से नई 50 स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं। करीब नौ साल बाद मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था हो सकेगी। इससे रात के समय वाहन चालकों को भी राहत मिलेगी। साथ ही हादसों पर भी नियंत्रण होगा।
विज्ञापन


खुर्जा के जीटी रोड पर एनएच प्लाजा से पहासू अड्डा तक करीब 800 मीटर मार्ग पर डिवाइडर बना हुआ है। जहां स्ट्रीट लाइट तो हैं मगर करीब नौ साल से खराब पड़ी हैं। कुछ लाइट की बैटरी गायब है तो कुछ के बल्ब चोरी हो गए। यह लाइट वर्ष 2015 में खुर्जा विकास प्राधिकरण की ओर लगवाई गई थी। इसके बाद देख-रेख की जिम्मेदारी नगर पालिका को दे दी गई। ऐसे में दोनों विभाग लाइट चोरी और खराब होने पर एक दूसरे की जिम्मेदारी बताते रहे, मगर ठीक नहीं हो सकी। नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल ने बताया कि जीटी रोड पर अंधेरा पसरा रहता था। इस समस्या को देखते हुए अब नई स्ट्रीट लगाई जा रही हैं। जो खंभे जर्जर और खराब हो गए हैं, उनको भी बदला जाएगा। इसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। दिवाली तक मार्ग पर लाइट का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें