फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद ट्रैक पर दौड़ी खुर्जा-मेरठ पैसेंजर

Tue, 15 Mar 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा जंक्शन
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद ट्रैक पर दौड़ी खुर्जा-मेरठ पैसेंजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आखिरकार दो माह से बंद पड़ी खुर्जा मेरठ पैसेंजर ट्रेन मंगलवार से ट्रैक दौड़ने लगी। काफी दिनों से इस ट्रेन को चलवाने की मांग कर रहे दैनिक यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। दरअसल दिसंबर जनवरी माह में कोहरे और ट्रैक पर मरम्मत का काम चलने के कारण इस ट्रेन को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


बता दें कि मुरादाबाद मंडल के आदेश के बाद 24 दिसंबर से दोपहर में खुर्जा से मेरठ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को बंद कर दिया गया था। रेलवे अधिकारियों ने कहा था कि रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का काम होने के कारण पैसेंजर सेवा दो माह के लिए बंद किया जा रहा है।

तभी से हजारों दैनिक यात्रियों का सफर मुश्किल हो गया था। इसे लेकर कई बार दैनिक यात्रियों ने प्रदर्शन कर ट्रेन चलवाने की मांग करते रहे। करीब ढाई महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मंगलवार दोपहर करीब 12.55 बजे खुर्जा जंक्शन से चल मेरठ के लिए पैसेंजर रवाना हुई। इससे यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें