कमिश्नर आलोक सिन्हा ने सोमवार को कबूतर और गुब्बारे उड़ा नुमाइश (जिला प्रदर्शनी) का आगाज किया। मंगलवार शाम करीब पांच बजे हवन पूजन के बाद कमिश्नर ने जहीर अकबर गेट पर फीता काटा और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिला प्रदर्शनी का समापन आठ अप्रैल को आतिशबाजी के साथ होगा।
डीएम बी चंद्रकला, सीडीओ चुनकू राम पटेल और सिटी मजिस्ट्रेट समेत आला अफसरोें के साथ कमिश्नर ने कृषि प्रदर्शनी में लगाए गए एक एक विभागीय पंडाल का जायजा लिया। इसके बाद वे रवींद्र नाट्यशाला पहुंचे जहां स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कुंवर मोहम्मद शुएब ने प्रदर्शनी का इतिहास सुनाया। संचालन अनुराग तिवारी ने किया।