फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौनी का काम करेगा नया राशन कार्ड

Tue, 09 May 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
विज्ञापन
राशन कार्ड - फोटो : DEMO PIC
विज्ञापन

विज्ञापन
अब आपका नया राशन कार्ड खतौनी का भी काम करेगा। राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों के साथ ही जमीन का भी विवरण होगा। इसके लिए शासन के आदेश पर विभागीय अफसरों ने पहल शुरू कर दी है। आदेश मिलने पर डीएसओ ने राजस्व विभाग से संपर्क किया है। इस काम में लेखपाल का भी सहयोग लिया जाएगा।

राशन कार्ड में अब तक परिवार के मुखिया सहित सभी सदस्यों के नाम, जन्मतिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होती थीं। राशन कार्ड परिवार सहित सदस्यों की पहचान को अहम माना जाता है।
विज्ञापन


हाल ही में शासन ने सभी को स्मार्ट राशन कार्ड बनाने की घोषणा की थी। इस योजना पर विभाग ने काम शुरू कर दिया। मगर, अब शासन ने एक और अहम निर्णय लिया है। अब राशन कार्ड में परिवार के मुखिया के नाम की जमीन का विवरण भी दर्ज होगा।

इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि जिसका राशन कार्ड बना है, वह किस श्रेणी में आता है। उसे इसी के आधार पर शासन से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। इस कार्य में लेखपाल का भी सहयोग लिया जाएगा।

जिले में नौ लाख राशन कार्ड उपभोक्ता हैं। इनमें 6.50 लाख फूड सिक्योरिटी और 26402 बीपीएल और शेष सामान्य श्रेणी के हैं। डीएसओ केबी सिंह ने बताया कि राशन कार्ड में जमीन का विवरण दर्ज करने का शासन से आदेश प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन


इस कार्य को पूरा करने के लिए राजस्व विभाग से संपर्क साधा जा रहा है। जल्द ही राशन कार्ड धारकों की जमीन का विवरण लेकर राशन कार्ड में उसका रिकार्ड दर्ज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें