फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चौथी बार कमल के हाथ में बसपा की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। लोकसभा चुनावों की तैयारी करते हुए बसपा ने जिले की कमान फिर से कमल राजन को सौंपी है। जिलाध्यक्ष पद से राजेंद्र कुमार को हटाते हुए चौथी बार कमल राजन को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही एक माह में जिला कार्यकारिणी के गठन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बसपा नेताओं की निष्क्रियता को खत्म कर सक्रियता बढ़ाने के लिए पार्टी हाईकमान ने निर्देश दिए हैं। इसके लिए बसपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार को हटाते हुए नए जिलाध्यक्ष के तौर पर कमल राजन को जिम्मेदारी सौंपी है। चौथी बार कमल राजन को जिलाध्यक्ष बनाया है। साथ ही पार्टी हाईकमान की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू की जाएं। लोगों के बीच जाकर बसपा की नीतियों के बारे में जानकारी दी जाए। साथ ही एक माह में जिला कार्यकारिणी गठित करते हुए अधिक से अधिक युवा और सक्रिय कार्यकर्ताओं को तवज्जो देने के निर्देश दिए हैं। बसपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी के बाद कमल राजन ने बताया कि हाईकमान ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी जीत दर्ज कर सकें, इसके लिए जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें