फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी बंद रहेगा सराफा बाजार

Tue, 26 Apr 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा कारोबारियों ने एक बार फिर बाजार बंद कर केंद्र सरकार से वापस लेने की मांग की है। कारोबारियों ने दुकानें बंद कर बैठक की और बुधवार को भी बाजार बंद करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन



एक्साइज ड्यूटी के विरोध में मंगलवार को सराफा बाजार सराफा व्यापार एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण वर्मा ने कहा कि सराफा कारोबारी पहले भी करीब डेढ़ माह तक बाजार बंद कर एक्साइज ड्यूटी को वापस लेने की केंद्र सरकार से मांग कर चुके हैं मगर अभी तक कोई राहत नहीं मिली है।

इससे कारोबारियों में रोष है और वह केंद्र सरकार की आलोचना कर रहा है। व्यापारी नेता प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने लगाए गए इस काले कानून को वापस नहीं लिया तो सराफा व्यापारी प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की मुखाल्फत करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक कारोबारियों की मांग पूरी नहीं होती, इसी तरह बाजार बंद और आंदोलन का सिलसिला जारी रहेगा। डॉ. कमल किशोर, अजय गौड़, रामजी वर्मा, अनिल वर्मा, अनुज मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें