फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक रैली निकाल जताया विरोध

Sat, 09 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा बाजार 37वें दिन भी बंद रहा। शुक्रवार कारोबारियों ने नगर में बाइक रैली निकालकर विरोध जताया। इससे पहले श्री मुकुट बिहारी मंदिर में बैठक कर आगे की रणनीति बनाई।
विज्ञापन


सराफा कारोबारियों की बाइक रैली लाल कुआं से शुरू हुई जो चौक बाजार, अंसारी रोउ, काला आम, डीएम रोड, कृष्णानगर और डिप्टीगंज होते हुए सराफा बाजार में संपन्न हुई।

व्यापारी नेता प्रताप वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार को यह नहीं पता कि व्यापारी भाजपा का साथ छोड़ देंगे तो वह अपना भविष्य स्वयं समझ जाएगी। अरुण गौड़ ने कहा कि जब तक दिल्ली से हमारे पास कोई आदेश नहीं आता तब तक हम अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे।
विज्ञापन



बैठक में कारोबारियों ने एकजुट होकर विरोध और बाजार बंद रखने की सहमति जताई। इस मौके पर दिनेश चंद वर्मा, रमेश चंद, डॉ. कमलकिशोर भारद्वाज, मोहन लाल, त्रिलोक चंद घंसल, अनिल वम्रा, सुनील वर्मा, सुनील चीन, नीरज जिंदल, श्रीकांत अग्रवाल, तिलक राज, शुभम वर्मा, नवीन अग्रवाल, दीपक घंसल, सचिन वर्मा, हरिओम वर्मा, राकेश वर्मा, मुकेश वर्मा, प्रताप राठौर, अनिल घंसल, राजकुमार वर्मा, अमित वर्मा और अंकुश वर्मा आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें