फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मुख्यमंत्री के आने की सूचना पर एक दिन में बन गई जंक्शन रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। न्यू खुर्जा जंक्शन पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री के आने की संभावना थी। हालांकि अब उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया है। मुख्यमंत्री के आने की सूचना मात्र से अधिकारियों ने रातोंरात जंक्शन रोड की मरम्मत करवा दी।
विज्ञापन


खुर्जा जंक्शन स्टेशन और आवासीय दीवार जर्जर अवस्था में थी। उन पर रंगाई- पुताई का कार्य शुरू कर दिया गया। इसके अलावा जनवरी माह बनी आरपीएफ आवास के सामने वाली सड़क पांच दिन में ही टूट कर बिखर गई थी, जिस पर गहरे और बड़े गड्ढे हो गए। इसके निर्माण के लिए स्थानीय लोगों व भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कई बार प्रदर्शन किया। अधिकारियों से निर्माण की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। लेकिन जो सड़क रविवार दस मार्च तक टूटी और जर्जर पड़ी थी। वह मुख्यमंत्री के आने की सूचना पर अधिकारियों ने रातों-रात बनवा दी। इसके अलावा करीब दो किलोमीटर तक अन्य जगह भी मरम्मत कराई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें