फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक घटना के विरोध में उतरा जमैतुल कुरैश

Sun, 28 May 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
शर्मनाक घटना के विरोध में उतरा जमैतुल कुरैश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जेवर हाईवे पर हुई हैवानियत के विरोध में जमैतुल कुरैश संगठन उतर आया है। शनिवार को खुर्जा पहुंचे संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष युसूफ कुरैशी ने इस प्रकरण में अफसरों को दोषी बताते हुए सीएम से शिकायत करने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना के विरोध में सर्व समाज के साथ कैंडल मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को सुरक्षा-मुआवजा दिए जाने की मांग करते हुए राजनीति करने वालों से दूरी बनाए रखने की बात कही।
विज्ञापन


शनिवार को नगर में पहुंचे ऑल इंडिया जमैतुल कुरैश उ.प्र के प्रांतीय अध्यक्ष हाजी युसूफ कुरैशी ने हाईवे पर हुई शर्मनाक घटना को मानवता के लिए अफसोस करार दिया। उन्होंने जिम्मेदार अफसरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा कि वह जल्द ही पीड़ित परिवार की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कराएंगे और उन्हें सुरक्षा और मुआवजा देने की मांग करेंगे। मौका-ए-वारदात पर सर्वधर्म के लोगों ने पीड़ित परिवार की मदद कर ढ़ाढ़स बंधाया।
विज्ञापन


उन्होंने जेवर विधायक की भूमिका को भी सराहा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पीड़ित परिवार को भड़काकर राजनीति की रोटी सेंक रहे हैं। ऐसे लोगों से पीड़ित परिवार के लोगों को दूरी बनाए रखने की जरूरत है। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष हाजी नूर कुरैशी, जिलाध्यक्ष रफीक अहमद कुरैशी, सलीम, निसार अहमद, जैद हबीब कुरैशी, एमवाई कादरी, बशीर, कमर समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें