अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका की ओर से मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है। अतिक्रमण ग्रस्त सड़क और सार्वजनिक स्थानों का चिह्निकरण भी शुरू हो गया है। एक जून से अतिक्रमण हटाओ अभियान का आगाज होगा।
पुलिस-प्रशासन की निगरानी में शहर को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। जिन व्यापारियों ने सड़क आदि पर कब्जा किया हुआ है उनको नोटिस भेजने का क्रम शुरू हो गया है। सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सतर के अधिकारी अतिक्रमण टीम के साथ रहेंगे। ताकि एक समान कार्रवाई को अमल में लाया जा सके। अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूला जाएगा। अभियान के दौरान चालान कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
अतिक्रमण की जद में ये इलाकेः डीएम रोड, दिल्ली रोड, अंसारी रोड, चौक बाजार, बूरा बाजार, लल्ला बाबू रोड, मोतीबाग, काली नदी रोड, स्याना बस अड्डा, शिकारपुर बस अड्डा, खुर्जा रोड आदि अतिक्रमण की जद में हैं।