फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी फसल पर चलाने लगे जेसीबी, हंगामा

Tue, 06 Sep 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
फ्रेट कॉरिडोर के लिए मंगलवार को मैना मौजपुर गांव में कब्जा लेने आई निर्माण कंपनी की टीम को रोकते ग्रामीण। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
फ्रेट कॉरीडोर के लिए अधिग्रहित जमीन पर कब्जा करने के लिए निर्माण कंपनी की टीम मंगलवार को मैना मौजपुर गांव में खड़ी फसल पर जेसीबी चलाने पहुंची तो ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। जेसीबी को रोकने के चक्कर में एक ग्रामीण घायल हो गया और एक बेहोश होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


वहीं खेतों पर पहुंची महिलाएं जेसीबी के आगे लेट गईं। एसडीएम के समझाने के बाद किसान शांत हुए और फसलों को काटने के लिए दो दिन का समय मांगा। फ्रेट कॉरीडोर के लिए अधिग्रहित जमीन के उचित मुआवजे को लेकर किसानों का विरोध काफी दिनों से चल रहा है।

मंगलवार को जंक्शन क्षेत्र में निर्माण कंपनी के अधिकारी अधिग्रहित जमीन पर कब्जा करने के लिए पहुंचे। किसान कोई बवाल न करें ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी पुलिस फोर्स पीएसी के साथ सुबह से ही मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


दोषपुर फाटक से कब्जा करने के बाद निशान लगाते हुए निर्माण कंपनी के अधिकारियों की टीम शाम करीब 4 बजे जब मैना मौजपुर गांव स्थित ग्रामीण लाला के खेत में खड़ी फसल पर जेसीबी चलाने लगे तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर मदनपुर, समसपुर, मधुपुरा, भदौरा आदि गांवों के लोग भी पहुंच गए और उन्होंने जेसीबी रोक दिया। जेसीबी रोकने के प्रयास में मैना गांव निवासी राकेश घायल हो गया और मधुपुरा निवासी भानचंद्र सोलंकी घायल हो गया।

वहीं गांव की महिलाएं जेसीबी के आगे लेट गई। हंगामे की सूचना पर एसडीएम इंदुप्रकाश सिंह, सीओ विजय प्रकाश सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी समस्या उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने किसानों से कहा कि अगर वह इस तरह विरोध करेंगे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। एसडीएम से वार्ता के बाद किसानों ने फसल काटने के लिए समय मांगा है। तब तक के लिए कार्रवाई रोक दी गई है।

मुआवजे को लेकर किसानों की कमिशभनर के यहां की गई अपील निरस्त की जा चुकी है। जो भी कानून हाथ में लेने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों ने फसल काटने के लिए दो दिन का समय मांगा है। - इंदुप्रकाश सिंह, एसडीएम खुर्जा

घोषित मुआवजा किसानों को मिल चुका है। किसानों की अगर कोई डिमांड है तो नियमबद्ध तरीके से उसे सुना जाएगा। अगर किसानों ने नियम तोड़ते हुए कोई ऐसा काम किया तो उनके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। - आंजनेय कुमार सिंह, डीएम बुलंदशहर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें